Latest

शाम को घर से खोए बच्चे की सुबह गांव से 500 मीटर दूरी पर पुआल के बगल खेत मे मिला शव

 

*परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुक्खू का पूरा गांव में 12 वर्षीय किशोर का शव खेत में पाया गया। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में उपस्थित लोगों के द्वारा मृतक किशोर की पहचान गोलू पुत्र धर्मराज निवासी सुक्खू का पूरा के रूप में हुई। वहीं परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई मृतक किशोर के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी होने पर घूरपुर थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय मैं पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के तथ्यों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। वहीं मृतक किशोर के गले पर कटे का निशान होने के साथ ही खून बहा हुआ है। जबकि पीड़ित परिवार के द्वारा बेटे की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। परिजनों के द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया कि गोलू कल शाम 8:00 बजे से ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब था। जिसकी वे तलाश करते रहे लेकिन गोलू के ना मिलने पर सुबह पुलिस को सूचना देने के लिए जाने वाले थे कि उसके पहले ग्रामीणों ने खेत में शव पाए जाने की सूचना दी। वहीं मृतक गोलू का शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पाया गया। परिजनों के द्वारा गोलू की हत्या का कारण पारिवारिक जमीनी विवाद बताया जा रहा है। क्योंकि 2 दिन पूर्व ही जमीनी बंटवारे को लेकर के परिवार में विवाद हुआ था, जिसे घटना से जोड़कर पुलिस व परिजन दोनों देख रहे हैं। लेकिन हत्या का कारण क्या है यह पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मासूम की हत्या किन कारणों से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा भी छानबीन की जा रही है वही परिजन उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम में जाने की बात कह रहे हैं।
मौके पर जांच करने पहुंची डाग स्क्वायड फोर्स और फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के लोग जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button