Latest

युवा कांग्रेस का मंहगाई के खिलाफ ताली और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक और तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया जाना था। जिस क्रम में आज युवा कांग्रेस प्रयागराज द्वारा सदर तहसील में उपस्थित होकर ताली और थाली बजाते हुए खाद्य पदार्थ की मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि व घरेलू गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन करते हुए उपस्थित यूथ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस के साथियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ताली ताली बजाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि मंहगाई के मुद्दे पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने वाले मुल्क के मुखिया अब खुंभकर्णी नींद सो गए हैं। आज हमने उन्हे जगाने की कोशिश की है। अगर अभी भी वो नहीं जागते और जनता को इस कमर तोड़ महगाई से राहत नहीं देते तो युवा कांग्रेस को मजबूर होकर सड़क पर आंदोलन करेगी। वहीं प्रदेश सचिव सुनील यादव व पार्षद अल्पना निषाद ने कहा कि लगातर गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही वृद्धि से गृहणियों का घर चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। और भुखमरी के हालात बनते जा रहे हैं इस पर सरकार को तुरंत नियंत्रण लगाना चाहिए।उक्त कार्यक्रम में मुख्यत खुष्नेवेदा फारूखी, प्रदेश महासचिव तन्मय सौरभ चटर्जी, पुनीत श्रीवास्तव,मधवी राय, सद्दाम हुसैन, अन्नू सिंह, हर्ष शर्मा, कामेश्वर सोनकर, जुबेदा जी, अधिवक्ता अंकित यादव, सौरभ पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button