Latest

अरविन्द अकेला कल्लू, शिल्पी राज का बोलबम गीत “ए गउरा जी” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुभाग दर्शन समाचार )। भोजपूरी में सावन के महीने को लेकर एक अजब सा उत्साह देखने को मिलता है और बोलबम व सावन पर काफी गीत आते हैं। भोजपुरी के हर बड़े स्टार्स बोलबम, कांवर गीत और भक्ति गीत अपने फैन्स के लिए विशेष रूप से लेकर आते हैं।
भोले बाबा बनकर कल्लू रिझा रहे हैं गउरा को

इसी सिलसिले में भोजपुरी सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का बोलबम वीडियो सांग “ए गउरा जी ..”  वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू का लुक और उनका भोले बाबा बनना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अरविन्द अकेला कल्लू ने भी सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से इस गाने के बारे में कहा है “वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से मेरा जबरदस्त बोलबम विडियो सॉंग ए गउरा जी आ गया है, तो आप लोग अपना प्यार जरूर दीजिये
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ये गाना भोले भक्तों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में कल्लू की ऎक्ट्रेस भी काफी खूबसूरत हैं। इस गाने को गाया है अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने जबकि गीत लिखा है प्रिन्स प्रियदर्शी ने और संगीत दिया है प्रियांशू सिंह ने। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी, एडिटर सिद्धार्थ गोस्वामी, कैमरामैन अरमान सिंह, डांस डायरेक्टर सिंटू मेहता हैं। परिकल्पना अरबिंद मिश्रा की है। गुड्डू जी पाण्डे, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा का सहयोग प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button