मेजा में पहाड़ी पर मिला महिला का शव
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा थाना क्षेत्र के दरी-सुकाठ गांव के पहाड़ी पर बुद्ववार को एक महिला का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मे जुटे रहे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के शव के पास से एक आधार कार्ड मिला है ,जिसके अनुसार महिला की शिनाख्त उषा यादव (26) मेजा के रूप मे हुई है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार महिला का शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है , फिलहाल शव मिलने के विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक महिला की हुई मौत के कारणों का पता चल सकेगा।मौके पर प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक संजय यादव व फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू करते हुऐ शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया है ।



