Latest

आरोपियों से जान का खतरा पुलिस नहीं कर रही है गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीते माह कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मनमोहन पार्क चौराहे से अपहरण किए गए शिक्षक रजनी कांत शुक्ला ने खुद की जान को खतरा जताया है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शिक्षक ने कहा कि घटना वाले दिन ही एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था इसके बाद कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई। फरार आरोपी उसे शांत रहने को धमका रहे हैं। शिक्षक के मुताबिक उसने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई । उल्लेखनीय है कि 17 जून 2021 को मनमोहन पार्क कटरा चौराहे से दिनदहाड़े शिक्षक रजनी कांत शुक्ला को चार पहिया वाहन सवार कुछ लोग उठा ले गए थे। हालांकि कुछ देर बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शिक्षक को पुलिस ने करेली थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया था। शिक्षक के मुताबिक फरार आरोपी यदि पकड़े नहीं गए तो उसकी हत्या भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button