इलाहाबाद समाचार

VIDEO: महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी

इलाहाबाद। महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उसका निराकरण भी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाय। उक्त उद्गार उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता सिंह के थे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर रहीं थी। मा. सदस्य नियमित माह के प्रथम बुधवार को होने वाली महिला जनसुनवाई में सरकिट हाऊस के सभागर में महिला की समस्याओं को सुन रहीं थी।

सदस्य ने सर्वप्रथम पिछली महिला जनसुनवाई में आयी शिकायतों के निस्तारण की आख्या को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों से सम्बन्धित अधिकारी भी महिला जनसुनवाई में उपस्थित रहें, जिससे निस्तारण की वस्तुस्थिति की जानकारी हो सकें। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ती के द्वारा दी जा रही शिकायती प्रार्थना पत्रों में दिये जा रहे मोबाईल नम्बरों पर उनसे प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित कर उन्हें न्याय दिलाये जाय। आज महिला जनसुनवाई में मा. सदस्य के समक्ष कई महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया। मा. सदस्य ने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण को निस्तारित करने हेतु निर्देशित करते हुए उन्हे अवगत कराने के निर्देश दिये।

महिला जनसुनवाई में ग्राम भोपतपुर, तारापुर, थाना धूमनगंज की निवासिनी गीता देवी ने अपने पति की हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की शिकायत की गयी जिस पर मा. सदस्य ने एसपी सिटी को सम्बन्धित प्रकरण को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम झंझरी थाना फूलपुर के निवासिनी श्रीमती निर्मला यादव ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में उसके सामान एवं सोने-चांदी के गहनों को उसके ससुराल वालो के द्वारा कमरा का ताला तोड़कर लिये जाने की शिकायत की, जिस पर सदस्य ने एसपी गंगापार को प्रकरण को संज्ञान गम्भीरता से लेते हुए प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसी तरह ग्राम चौकठा, थाना शंकरगढ में रहने वाली महिला ने अपने ऊपर हुते गलत कार्य की शिकायत की गयी तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि दोषी के द्वारा निरंतर धमकी भी दी जा रही है जिस पर मा. सदस्य सम्बन्धित एसपी को निर्देशित किया इस प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई कर आयोग को अवगत कराया जाय। लुकरगंज निवासिनी श्रीमती मानसी राय ने जनसुनवाई में बताया कि उनके भवन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर मा. सदस्य ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित कर उक्त प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिये। रेलवे कालोनी मे रहने वाली खूशबू ने ससुराल पक्ष के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की शिकायत जनसुनवाई में की। मा. सदस्य ने एसओ धूमनगंज को प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिये। एक अन्य प्रकरण में धूमनगंज में रहने वाली लक्ष्मी देवी ने आयोग को बताया कि अपनी बहु के गर्भवती होने पर अस्पताल में भर्ती किये जाने एवं आपरेशन होने के दो दिन बाद की बच्चे की मृत्यु हो गयी तथा तबीयत खराब होने पर अस्पाताल में दिखाया गया। अल्ट्रासाउण्ड के माध्यम से पता चला कि आपरेशन के दौरान बहु के पेट में पट्टी छोड़ दी गयी थी। मा. सदस्य ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रकरण की पूरी जांच करायी जाय तथा दोषी के विरूद्ध ठोस कार्रवाई की जाय। मा. सदस्य ने इसी प्रकार आयी अन्य शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण को त्वरित निस्तारित करते हुए अवगत कराने के निर्देश भी दिये।

आयोग सदस्य ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली तथा उन्हें निर्देशित किया कि योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओ का लाभ दिया जाय। महिला समाख्या इलाहाबाद द्वारा नारी केस अदालत का विवरण दिया गया जिसमें माह मई में घरेलू हिंसा/मारपीट के 21, छोड़-छिनैती के  3 तथा जमीन/सम्पत्ती के 24 केस इंगित किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button