अपना दल एस में शामिल हुए रमेश मिश्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजसेवी और व्यवसाई सोरांव करनाई पुर निवासी रमेश मिश्रा ने मंगलवार अपना दल एस की सदस्यता पूर्वी जोन प्रभारी डा राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में ज्वाइन किया । समाजसेवी रमेश मिश्रा के पार्टी की सदस्यता लेते समय उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री माननीय राम लखन पटेल जी, राष्ट्रीय सचिव/पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी , प्रदेश महासचिव बृजेश पांडेय जी, प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच किशन सरोज, प्रयागराज गंगापार जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल ,शहर पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश सिंह जी, अल्पसंख्यक मंच विधानसभा अध्यक्ष जनाब मोहम्मद वैश आदि मौजूद रहे।
अपनी ज्वाइनिंग के समय रमेश मिश्रा ने कहा कि अपना दल एस कई विचारधारा सभी को अपने साथ लेकर चलने वाला और समाज को न्याय दिलाने वाला है , डा सोनेलाल पटेल ने समाज के उत्थान के लिए काम किया और उसे अब बहन अनुप्रिया पटेल आगे बढ़ा रही हैं , अपना दल एस प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।इसलिए उन्होंने अपना दल एस में शामिल हुए । राजनितिक पदार्पण के समय रमेश मिश्रा के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने अपना दल एस की सदस्यता ली ।



