Latest

प्रत्येक बूथों पर भाजपा का परचम लहराएगा- गणेश केसरवानी

कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के मंडल स्तर की बैठक आयोजित

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक की गई उन्होंने चौक मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में जीत के लक्ष्य के साथ हर रणनीति कार्यक्रमों के तहत संगठन के द्वारा तैयार की जा रही है ऐसे में हमें हर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा और बूथ स्तर पर मजबूती के साथ संगठन को खड़ा करना है और हमें पूरा विश्वास है उत्तर प्रदेश की विधानसभा के चुनाव में प्रत्येक बूथों पर कमल का परचम लहराएगा। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि11 सितंबर को विजय बूथ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा वर्चुअल संवाद शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा, 11 सितंबर से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलेगा, 24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन , आयोजन किया जाएगा, 5 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा, 15 सितंबर से मतदाता बनाओ अभियान एवं भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा, 19 सितंबर से सेक्टर स्तर पर केंद्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती महानगर के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सभी मंडल अध्यक्षों ने की एवं संचालन महामंत्रियों ने की। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा के चुनाव प्रभारी महानगर एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button