पर्यूषण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जैन समाज के दशलक्षण पर्व शुक्रवार से शुरू हो गए। दस दिन तक जैन समाज के लोग आराधना, व्रत करेंगे।नगर के ज़ीरो रोड स्थित जैन मंदिर में पहला दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में पंडित सुनील जैन के निर्देशन में मंत्रोचार के साथ अभिषेक, पूजन एवं आरती करके मनाया गया।प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य निर्मल जैन परिवार एवं भगवान की प्रथम आरती का सौभाग्य उर्मिला जैन सपरिवार को मिला। नगर के विभिन्न जैन मंदिरो मे दशलक्षण का पहला दिन हरसोंउल्लास के साथ मनाया गया। सायंकालीन मंदिर मे आरती एवं महिला मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंडित सुनील जैन ने कहा कि आज उत्तम क्षमा धर्म का दिन है। क्रोध अज्ञानता से शुरू होकर पश्चाताप पर समाप्त होता है। उन्होंने जीवन में कभी-भी क्रोध नहीं करने की बात कही।उन्होंने कहा कि क्षमा ही वह शक्ति है, जिसमें वैचारिक प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। राजेश कुमार जैन ने बताया कि कल ११ सितंबर दिन शनिवार को उत्तम मार्दव् धर्म की आराधना की जायेगी।

