लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रावेन्द्र मिश्रा सहित पदाधिकारियों का स्वागतकिया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में आज फ्रंटल संगठनों के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारीयों ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राबेन्द्र मिश्रा “रवि “कार्यकारिणी सदस्य आर बी पाल एवं यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता दिलाने मेयुवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपील करते हुए कार्यक्रम बनाकर जुट जाने को कहा। लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता राबेन्द्र मिश्रा रवि ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सपा नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी देकर पुरे ब्राह्मण समाज का सम्मान बढ़ाया है। दावा किया कि ब्राह्मण समाज काविश्वास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बढ़ा है।



