Latest

बसपा को सर्वसामाज का मिल रहा समर्थन: डॉअशोक

पांचवी बार बसपा बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी की मण्डलीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये लखनऊ प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्राभारी राज्यसभा सांसद ड़ा. अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रयागराज मण्डल की सभी अट्ठाईस विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर पर गठन का नब्बे प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष दस प्रतिशत काम 25 सितम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2007 से 2012 तक बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा सरकार ने सर्वजन के हित में काम किया जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश का दर्जा मिला। नौजवानों को रोजगार, भूमिहीनों को पट्टा, घरविहीन लोगों को कांशीराम आवास, मेडिकल के क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना, शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के शिक्षण संस्थानों का निर्माण कराया गया। 2007 में बत्तीस प्रतिशत वोट बैंक के सहारे बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 2012 व 2017 के चुनाव में बसपा को हराने के लिये सपा, भाजपा और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से षड़यंत्र किया, इसके वावजूद बसपा प्रदेश में दूसरे और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नम्बर की राष्ट्रीय पार्टी है। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। डॉ अशोक ने बताया कि प्रयागराज मण्डल के प्रत्यशियों के चयन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। शीघ्र ही बहनजी का निर्देश मिलने पर नामों की घोषणा की जाएगी।
समीक्षा बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारियों में अमरेन्द्र बहादुर भारतीय, राजू गौतम, गुलाब चमार, संदीप कुशवाहा, बाबूलाल भंवरा, एड. रविन्द्र गांधी, एड.रामबृज गौतम, डॉ. आरपी गौतम, अभिषेक प्रताप सिंह गौतम, सुशील गौतम, चिंतामणि वर्मा, आरएन पंथारी, डा. एसपी सिद्धार्थ, संतोष गौतम, लालचन्द गौतम, नीरज पासी, रामतौलन यादव, अहमद अंसारी, बाबा रामजतन पाल, दशरथ पाल, शाबिद सिद्दीकी, नीतू चौधरी, भीमे शुक्ला, राजेश तिवारी, योगेश्वर कान्त आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button