Latest

आतंकियों के संपर्क में रहने वाले करीब एक दर्जन लोग एटीएस के राडार पर

कानपुर ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में आतंकी हुमैद ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि, आतंकी हुमैद की कार रावतपुर गांव के रोशन नगर स्थित उसके भाई की ससुराल से बरामद हो गई है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस बरामदगी के बाद दिल्ली की स्पेशल सेल और एटीएस की जांच में सामने आया है कि कानपुर के फरार आतंकी ने ही वारदात में प्रयोग होने वाले असलहे व विस्फोटक कहीं छिपा कर रखे हैं। वहीं पूछताछ के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने कानपुर के करीब एक दर्जन लोगों को शक के घेरे में लिया है,जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने रावतपुर के रोशन नगर से सफेद रंग की वह कार बरामद कर ली है,जिससे विस्फोटक की तस्करी होती थी,पूछताछ में सामने आया है कि हुमैद का रोशन नगर निवासी रिश्तेदार भी आतंकी गतिविधियों में उसका साझीदार था । विस्फोटक का इंतजाम करने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी कानपुर निवासी इसी आतंकी के पास थी। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के मुताबिक आमिर,हुमैद और कानपुर निवासी उसके रिश्तेदार ने कानपुर में कई दिनों तक रेकी है। उनका मकसद कानपुर में भी त्योहार के समय विस्फोट की घटनाओं को अंजाम देना था।

एटीएस की जांच में यह भी पता चला है कि आतंकियों के तार कानपुर देहात से जुड़े सकते हैं। टोल प्लाजा से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच एजेंसियां ऐसा मान रही हैं,क्योंकि बरामद कार को कानपुर देहात की ओर जाते भी देखा गया है। बताया जा रहा है कि कानपुर में करीब एक दर्जन और कानपुर देहात में तीन से चार संदिग्ध लोग हैं, जो आतंकियों के संपर्क में थे।

Related Articles

Back to top button