Latest

फर्जी वकीलों का कैसे लगवाएंगे पता- हाई कोर्ट

हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से मांगी प्रक्रिया की जानकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश में वकालत कर रहे फर्जी वकीलों के सत्यापन को लेकर यूपी बार काउंसिल से पूछा है कि वह बताएं कि इसका पता लगाने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई जा रही है? यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र व न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने शक्ति प्रताप सिंह की याचिका पर दिया है। याचिका में कहा गया है कि विपक्षी की वकालत की डिग्री फर्जी है। बार काउंसिल में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर याचिका दाखिल करके इस संबंध में पारित सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है कि जिसमें प्रदेश की बार काउंसिल को ऐसे मामलों का पता लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख 25 अक्टूबर तय की है।

Related Articles

Back to top button