Latest

लखनऊ के उभरते हुए प्रतिभावान संगीतकार विक्की सिंह – भोजपुरी सुपरस्टार गायक आलोक कुमार

( अनुराग शुक्ला )लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। जिस तरह से बॉलीवुड भोजपुरी एवं साउथ के फिल्म मेकर उत्तर प्रदेश लखनऊ का रुख कर रहे हैं उसको देखते हुए लखनऊ में नए-नए और अच्छे स्टूडियो भी खुल रहे हैं इसी कड़ी में लखनऊ के उभरते हुए संगीतकार विक्की सिंह ने अपना स्टूडियो “इक ओंकार” रिकॉर्डिंग स्टूडियो गोमती नगर के विवेक खंड में ओपन किया है। यहां से एक से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट को किया है। जिससे इनका नाम लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। अभी पिछले 18 अक्टूबर 2021 को भोजपुरी के सुपरस्टार गायक आलोक कुमार इक ओंकार स्टूडियो में पधारे और इनकी काफी तारीफ की । साथ ही उन्होंने अपने 4 गाने को भी रिकॉर्ड किया। आने वाले दिनों में इन्होंने काफी प्रोजेक्ट हाथ में लिया है,और बेहतरीन काम करने वाले हैं । इस रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साउंड इंजीनियर दीपक सोनी एवं सहायक म्यूजिक डायरेक्टर कमल जो बदलते हुए माहौल में अपने खूबसूरत संगीत के बदौलत म्यूजिक इंडस्ट्रीज में काफी धूम मचाए हुए। पी आर ओ अरविंद मौर्या।

Related Articles

Back to top button