Latest
अशोक गौतम को मिली मिर्जापुर व प्रयागराज मण्डल की कमान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती द्वारा बसपा संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गौतम के संगठनात्मक क्षेत्र में बसपा प्रमुख ने आंशिक परिवर्तन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गौतम को बसपा शीर्ष नेतृत्व ने चित्रकूट व प्रयागराज मण्डल के संगठन का क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए प्रयागराज व मिर्ज़ापुर मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।माना जा रहा है कि विधानसभा सभा 2022 के चुनाव के मद्देनजर ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय बसपा प्रमुख ने लिया है।




