नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम घोषित

छत्तीसगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लेगी भाग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। छत्तीसगढ़ के भरतपुर (कोरिया जिले) में खेली जा रही आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम घोषित कर दी गयी है । अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार गत 28 एवं 29 अक्टूबर को अकादमी की झलवा शाखा (विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल) के मैदान पर हुए ओपन चयन ट्रायल्स के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है । गोलकीपर्स – अतुल यादव, श्रीयश पांडेय, किशन श्रीवास्तव डिफेंडर्स – आयुष्मान पांडेय, विवेक पॉल, हर्षवर्धन सिंह, कुंदन सिंह, शिवम सिंह, अखिलेश
मिडफ़ील्डर्स – अमन सिंह, आज़ाद पांडेय, पियूष तिवारी, कुलदीप शर्मा, आयुष द्विवेदी, देवेंद्र कुशवाहा। फॉरवर्ड्स- प्रशांत यादव, प्रवर धनराज सिंह, आकाश श्रीवास्तव। रिज़र्व खिलाड़ी – मितेश गुप्ता, शिवम सरोज, आदित्य सेन I टीम प्रशिक्षक – इंद्रनील घोष नॉर्दन फुटबॉल अकादमी अपना प्रथम मैच 10 नवंबर को खेलेगी I प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच 13 नवंबर को होगा I




