Latest

बाल राम लीला समिति सिविल लाइन के पदाधिकारियों द्वारा किया कलाकारों का सम्मान

सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम वह सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री बाल राम लीला समिति पंजीकृत सिविल लाइन प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक श्री रामलीला मंचन के 43वें वर्ष के वार्षिक समापन समारोह 2021 आयोजन हुआ। जिसमें शनिवार को श्री राम लीला मंचन वार्षिक समापन समारोह मे सुन्दर काड के बाद रामलीला में मंचन किये हुए कलाकारो का सम्मान समारोह श्री राम लीला मैदान सिविल लाइन प्रयागराज के श्री राम चबूतरे पर किया गया।
जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश नरेंद्र सिंह गौर का रामलीला समिति के अध्यक्ष अमित सिंह बबलू ने अंगवस्त्रम बैठकर स्मृति प्रदान की अति विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी को महामंत्री अजीत जायसवाल ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, विशिष्ट अतिथि प्रान्त उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अजय गुप्ता का समिति के चेयरमैन रितेश मिश्रा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ,अतिथि राकेश वैश्य अध्यक्ष बजरंग प्रखंड को संरक्षक विनोद चंद्र दुबे ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र सिंह गौर वा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। इसमें शोभित ब्रिज प्रगति रावत अमित श्रीवास्तव रणवीर सिंह राज कुमार सागर सफल सिंह अनामिका पाल महेंद्र कनौजिया रिवेश चंचल अनुज दुबे गौतम त्रिपाठी भीम आलोक अवधेश पटेल अनूप यादव ऋषि दुबे ध्रुव मनीष विपिन राजवीर हरि नारायण पांडे गीता आर्य सिखा उज्जवल प्रकृति विशाल उपाध्याय संजय यादव मनोज रवि निर्भय काशी अज्जू आनंद अंकित तनु अभिषेक तिवारी प्रीति यादव आदि कलाकारों का इस मंच के माध्यम से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता जी बजरंग दल से राकेश वैश्य जी और अपने अनिल गुप्ता प्रबंधक आयोजक अनिल गुप्ता निर्देशक जगदीश बंधु मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी पंकज चौधरी मीडिया प्रभारी ने दी ।

Related Articles

Back to top button