Latest
इनरव्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा इकाई द्वारा कन्या के विवाह हेतु उसकी सुविधा का सामान कपड़े बर्तन जेवर और नगद राशि दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शहर इनरव्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा इकाई के द्वारा आज पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक कन्या के विवाह हेतु उसकी सुविधा का सामान कपड़े बर्तन जेवर और नगद राशि दी गई इस अवसर पर ऊर्जा क्लब की प्रेसिडेंट आशा जी सचिव निधि जी ट्रेजर संगीता जी एवं आईएसओ ममिता जी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम संस्था की एक सदस्य जयंती जी के आवास स्टर्लिंग अपार्टमेंट में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की संयोजिका जयंती जी ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम बिना सब के सहयोग के संपन्न नहीं हो सकता आप सब हाथ बढ़ाएं और इस तरह के कार्यक्रमों को मदद के द्वारा सुनियोजित ढंग से सहयोग दे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभासद न्यू कैंट जितेंद्र जी, सोनल जी, सपना जी, शिप्रा जी और अनामिका जी का योगदान रहा।



