Latest

तन्मय और उज्ज्वल ने वीबीपीएस को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तन्मय सिंह के हरफनमौला खेल (65 रन, 95 गेंद, पांच चौके एवं तीन विकेट) और उज्ज्वल शर्मा के अर्धशतक (76 रन, 73 गेंद, सात चौके) के दम पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने डीएवी क्रिकेट अकादमी को 113 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएवी कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाये। उज्ज्वल शर्मा ने 76 और तन्मय सिंह ने 65 रन बनाये। डीएवी के लिए सुबहान अंसारी ने एक विकेट लिया। जवाब में डीएवी की टीम 20.4 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। सुबहान ने 25 एवं मुस्तफा ने 22 का योगदान दिया। वीबीपीएस के तन्मय सिंह तीन और अनिकेत एव विशाल ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button