Latest

नसर और अनुज के खेल से दि सेकेंड इनिंग फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मो. नसर के बहुमुखी खेल (35 नाबाद, 23 रन देकर पांच विकेट) और अनुज त्यागी के अर्धशतक (94 रन, 46 गेंद, छह चौके, दस छक्के) की बदौलत दि सेकेंड इनिंग ने यूनीवर्सल एकादश को 82 रन से हराकर गंगा जमुना तहजीब टी-20 वेटेरन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
दौलत हुसैन कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में दि सेकेंड इनिंग ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन (अनुज त्यागी 94, मो. नसर 35 नाबाद, शबी आरिफ 34, नितिन कुमार 3/23, मेराज खान 2/24) बनाकर यूनीवर्सल एकादश को 17.4 ओवर में 131 रन (फराज आजम 60, मो. नसर 5/23, आशुतोष तिवारी 3/21) पर समेट दिया। नसर को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button