Magh mela 2022: खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रतिनिधियों ने भूमि का किया निरीक्षण
Magh mela 2022 प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला मेला में साधु संतों को बसाने के लिए प्रशासन जहां मशक्कत कर रही है।
वही खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के प्रतिनिधि महामंडलेश्वर माधव दास उर्फ हिटलर बाबा द्वारा कई साधु संतों के साथ खास चौक की भूमि का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर गंगा का पानी भरा हुआ है और कई जगहों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में मेला प्रशासन खाक चौक के महंतों को कहां बसाये गा । इस पर विचार करने योग्य है। महामंडलेश्वर हिटलर बाबा ने प्रशासन से कहा है कि अभिलंब दलदली स्थल और नालों को बालू के माध्यम से बराबर समतल करवाकर निरीक्षण करे।महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा ने महामंत्री खाक चौक व्यवस्था समिति संतोष दास सतुआ बाबा को भूमि के संदर्भ में सारी जानकारी दी। जिसके पश्चात संतोष दास सतुआ बाबा ने मेला प्रशासन को अवगत कराया कि जल्द से जल्द हमारी भूमि समतल की जाए। हमारे महंत 15 दिसंबर तक प्रयागराज पहुंच जाएंगे जिससे भूमि आवंटन होने में कोई असुविधा हो।



