इलाहाबाद समाचारगंगा तट सेप्रदेश

5 कवियों को हर साल मिलेगा गोपालदास नीरज पुरस्कार-योगी आदित्यनाथ

इलाहाबाद। हिंदी के प्रसिद्ध गीतकार-कवि गोपाल दास नीरज का गुरुवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. लोकप्रिय कवि गोपाल दास नीरज के निधन के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनकी याद और सम्मान में हर वर्ष पांच नवोदित कवियों को गोपालदास नीरज सम्मान देने का फैसला किया है. राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने गोपाल दास ‘नीरज’ के निधन पर उनकी स्मृति में हर वर्ष पांच नवोदित कवियों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है. शनिवार को गोपाल दास नीरज का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इस बीच राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विख्यात कवि एवं गीतकार पद्म भूषण गोपाल दास ‘नीरज’ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई थी. विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, एसपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज के निधन पर शोक जताया था.

गौरतलब है कि नीरज साहित्य की एक लंबी यात्रा के पथिक रहे. गीत, कविता, दोहे और शेर, उनकी कलम हर जगह चली. वे हर विधा में अपने समय को दर्ज करते और जीवन को गुनते रहे. मृत्यु का विराट यथार्थ उनके सृजन के भीतर तैरता रहा. जीवन के गान में उन्होंने इसकी नश्वरता को सहेजा. वे जीवन को उसके समग्र आयाम में देखने वाले कवि थे. गीत में वे उतरते थे और कविता में आकार लेते थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button