और धमाके के साथ जादूगर हवा में हो गया गायब

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अपने हैरतंगेज कारनामों से संगम नगरी में शहर के लोगो को इन दिनों जमकर मोहित कर रहे विश्वविख्यात जादूगर सिकंदर ने नए साल के दूसरे दिन को चंद्रलोक सिनेमा के निकट राजर्षी मंडपम में कई नए करतब दिखा दर्शको को दंग कर दिया। जादूगरी के बादशाह सिकंदर ने आज एक कबूतर को जब खरगोश बना कर फिर शून्य में गायब कर दिया तो दर्शक हतप्रभ रह गए। नदी की निर्मलता बनाए रखने की अपील के साथ जादूगर ने वेहद रोचक करतब दिखाते हुए गंदे पानी को पुनः साफ स्वच्छ बना कर कहा कि स्वच्छता अभियान को गति देना वक्त का तकाजा है। दर्शको ने इस करतब को खूब सराहा।
मैजिक विद मिशन का प्रदर्शन करते हुए जादूगर सिकंदर का यू तो हर करतब ही मनोरंजन से भरपूर था पर पलक झपकते बॉक्स से गायब होते देख दर्शको को अपनी ही ऑखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। इस करतब में जादूगर सिकंदर को हथकड़ी से जकड़ कर एक बक्से मे बंद करके बॉक्स मे ताला लगा दिया गया और तभी एक धमाका हुआ और जादूगर गायब होकर पुलिसके वेश मे दर्शकों के बीच टहलते दिखे।सेकेण्डो में घटित इस जादुई घटना से दर्शक हतप्रभ रह गए। जादू शो के प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पी आर ओ मदन भारती ने बताया कि पूरे एशिया महादेश मे सबसे तीव्र गति से यह करतब एक मात्र जादूगर सिकंदर ही दिखाते है और यह इनका विश्व प्रसिद्ध करतब है जो प्रयागराज के कला प्रेमी दर्शको को भी मोहित कर रहा है। दर्शको की भारी संख्या को देखते एडवांस टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था कर दिया गया है।




