जादूगर ने शो देखने आई लड़की को हवा में उड़ाया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । पल पल नए नए तिलिस्मी करतब दिखा कर दर्शकों को मोहित और आनंदित करने वाले जादूगर सिकंदर ने आज शो देखने आई एक लडकी को ही हवा में उड़ा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगम नगरी के चंद्रलोक सिनेमा के पास अवस्थित राजर्षी टंडन मंडपम इन दिनों जादूगर सिकंदर के हैरतंगेज जादू प्रदर्शन के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोज़ाना होने वाले तीनो शो में लोग सपरिवार जादू जैसी प्राचीनतम भारतीय कला का खूब आनन्द ले रहे हैं। दो घंटे के शो में पचासो तरह के करतब । कभी शून्य से ढेर सारे चीजों की बरसात तो कभी चावल को पानी में बदल कर दिखाना,कभी ब्लेड खाने का स्टंट तो कभी नाचती हुई लडकी को पलक झपकते गोरिल्ला बना देना। आज के शो में जादूगर ने सपरिवार शो देखने आई एक लडकी को मंच पर बुलाकर सम्मोहित करने के बाद जब उसे हवा में उड़ा दिया तो हॉल तालियों की गड़गाहट से गूंज उठा। बहुत से दर्शकों ने बताया कि उन्हें अपनी ही आंखो पर भरोसा नहीं हो पा रहा था।



