Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

UP PSC प्री 2018 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, जानिए नई तारीख

इलाहाबाद। उप्र लोकसेवा आयोग यानि यूपीपीएससी ने आखिरकार पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। पीसीएस व वन विभाग की एसीएफ-आरएफओ की संयुक्त परीक्षा 19 अगस्त को प्रस्तावित थी।

यह इम्तिहान अब 28 अक्टूबर को एक साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पंजीकरण होने के बाद यूपी पीएससी ने यह निर्णय लिया है।

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा यानि पीसीएस सामान्य व विशेष चयन और सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी यानी एसीएफ-आरएफओ सेवा परीक्षा 2018 एक साथ कराने के लिए यूपी पीएससी ने 19 अगस्त की तारीख दूसरे अर्द्धवार्षिक कैलेंडर में तय की थी।

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन लेने की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हुई, जिसका पंजीकरण पूरा हो गया है और आवेदन छह अगस्त तक लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button