Latestइलाहाबाद समाचार

पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का अधिकार है और यह उन्हें मिलना चाहिए-रीता बहुगुणा

अटेवा। पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरि प्रकाश यादव एवं उनके अटेवा प्रयागराज टीम द्वारा एकमात्र मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रान्तीय चिंतन शिविर कार्यक्रम का दूसरा दिन अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान अलोपीबाग चुंगी प्रयागराज में आज संपन्न हुआ ।

चिंतन शिविर के दूसरे दिन का उद्घाटन प्रयागराज सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के द्वारा पौधों को जल देकर किया गया। सांसद ने चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का अधिकार है और यह उन्हें मिलना चाहिए, उन्होंने पेंशन के मुद्दे को सरकार और संसद तक ले जाने की बात कही।

आज के शिविर के प्रथम सत्र का विषय पेंशन आंदोलन में सहयोग एवं सहभगिता 

आज के शिविर में सहयोग एवं सहभागिता हेतु विभिन्न विभागों के संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमे प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस वर्मा जी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ यादव, लुआक्टा के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, महामन्त्री श्रीमती अंशू केडिया जी, पी.डब्ल्यू. डी. कर्मचारी एसोसियेशन के अध्यक्ष  राम सुफल वर्मा, महेन्द्र यादव अध्यक्ष बेसिक शिक्षक एसोसिएशन, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन विभाग के प्रयागराज के जिलामन्त्री सिद्धार्थ सोनकर, उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रयागराज जिलाध्यक्ष नरसिंह, राज्यवर्धन सिंह अध्यक्ष वाणिज्यकर, संदीप बडोला फार्मशिष्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष फार्मासिस्ट एसोसिएशन संदीप भड़ाना, कृष्ण चंद्रा रिटायर्ड अधिकारी संघ, संजीत यादव पी.डब्ल्यू. डी.  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरी जी रेलवे एसोसिएशन, राजेन्द्र तिवारी जी प्रदेश मंत्री जी बाल विकास पुष्टाहार विभाग, राकेश यादव अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ सभी ने एक सुर में कहा देश के साठ लाख व उत्तर प्रदेश के 13 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों अधिकारियों की पुरानी पेंशन सरकार को बहाल करना ही पड़ेगा। 

विशिष्ठ अतिथि अमरनाथ यादव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस अवसर पर कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली चिंतन का विषय है, इस पर शिक्षकों, कर्मचारियों को गम्भीर चिंतन कर अपनी एकता को प्रदर्शित कर सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करने पर ही पुरानी पेंशन की बहाली हो सकती है।

दूसरे दिन का दूसरा सत्र ओपन सत्र रहा जिसका विषय संगठन, संगठन की ताकत और जिम्मेदारियां

जिस पर तमाम वक्ताओं ने अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया।  वक्ताओं ने कहा कि संगठन में बल होता है, संगठन की शक्ति ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कराएगी।  

दूसरे सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला संयोजकों को सम्मानित करने का काम किया।

NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु जी ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजकों से विचार विमर्श करने के पश्चात निर्णय लिया  गया ।

ये लिए गए निर्णय

1- जुलाई में महिला विंग पूरे प्रदेश में गठित करना।

2- 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक सघन वार्षिक सदस्यता एवम जागरूकता अभियान चलेगा।
3- अक्टूबर एवम नवंबर में मण्डलीय सम्मेलन चलेंगे तब तक सभी जिलों में ब्लॉक कार्यकारिणी अनिवार्य रूप से गठित कर ली जाये।
4- डॉ रामाशीष सिंह की शहादत दिवस 7 दिसम्बर को पैरामिलिट्री और सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
5- अप्रैल में लखनऊ में वादा निभाओ रैली पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया जाएगा।

आयोजक मण्डल का सम्मान क्रियायोग आश्रम एवं योग अनुसंधान संस्थान की महासचिव ज्ञानमाता डॉ राधा सत्यम जी, एवं किन्नर अखाड़ा की प्रयाग पीठाधीश्वर टीना माँ जी ने किया।
मंच संचालन अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव एवं श्रवण कुशवाहा ने किया। इस मौके पर अटेवा के महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी जी, सत्येंद्र राय, चंद्रहास सिंह, विक्रमादित्य मौर्य, उपेंद्र वर्मा, संजय उपाध्याय, सुफियान अहमद, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, राजीव यादव, डॉ आशाराम, कुलदीप सैनी कुली, राकेश रमन, ,डॉ निर्भय गुर्जर, विजेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा, अरुण सिंह हूण, रजत यादव, रविन्द्र वर्मा,   सुरेन्द्र पाल, रंजना सिंह,  राधा प्यारी रावत, ज्योतिशिखा मिश्रा, डॉ सैय्यद अब्बास, सुधाकर ज्ञानार्थी, सुरेश यादव, नीलम सिंह, कमल सिंह, अरुण कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, गिरीश तिवारी, अजय विश्वकर्मा, डॉक्टर बृजेश यादव, रमेश यादव, आशीष कुमार गुप्ता, अशोक कनौजिया, सैय्यद दानिश इमरान,अंजना सिंह, मंजुला दास, पुष्प लता सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, अनुराग पांडे, राधेश विकास, वीरेंद्र कुमार, राजीव प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुरेश यादव, रोहित सोनकर, संजय वर्मा, आरके यादव, अरुण कुमार, तेज बहादुर सिंह, रत्नेश सिंह, पवन कुमार सिंह, श्याम सिंह, संदीप कुशवाहा, मोहम्मद शोएब, आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button