Latest

मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान बाजी से संत नाराज

वृंदावन में बैठक कर पारित किया निंदा प्रस्ताव

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) । ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायन द्वारा ब्रजविकास तीर्थ परिषद पर आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणियों से संत समाज नाराज है। वंदावन में बैठक कर संतों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। संतों ने बैठक के दौरान कहाकि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ ही एक संत भी हैं। एक संत के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि संतों ने इस दौरान विनीत नारायाण द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई नहीं दी और नहीं आरोपों को सही या गलत ठहराया। अधिकांश संतों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि योगी आदित्यनाथ संत हैं, इस लिए एक संत के खिलाफ बोलते समय भी मर्यादित भाषा का ही प्रयोग किया जना चाहिए। बैठक के दौरान विनीत नारायण के खिलाफ जांच की मांग की है। हाल ही में ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने ब्रजविकास तीर्थ परिषद के उपाध्यक्ष व जिला प्रशासन पर ब्रज विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये थे।जिसके जबाब में सोमवार को नगर के संतों ने बैठक आयोजित कर विनीत नारायण पर ही आरोपो की बौछार कर दी। संतो का कहना है कि पत्रकार से समाजसेवी बने विनीत नारायण ने ब्रजविकास के नाम पर करोड़ों के घोटाले किए। लेकिन जब योगी सरकार ने उन पर शिकंजा कसा तो ये अब सरकार व ब्रजविकास तीर्थ परिषद पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान राम स्वरूप ब्रह्मचारी, फूलडोल बाबा बाल योगेश्वरानन्द महाराज, नवल गिरी महाराज रामदेव आनंद सरस्वती महाराज बलराम दास बाबा नागेंद्र महाराज रामविलास चतुर्वेदी , बागीश नंद महाराज, हरिशंकर नागा, आदि के अलावा सैकड़ो सन्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button