Latest

चारू असोपा ने अतरंगी रे के गाने चकाचक पर किया डांस, वीडियो वायरल

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे के एक गाने ने सभी का दिल जीता और यह गाना चकाचक है। इस गाने को काफी पसंद किया गया और अब तक इस गाने पर वीडियो बनाकर अपलोड किये जा रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर भी सारा के गाने चकाचक की धूम मची हुई है और लोग इस पर वीडियो बना-बनाकर अपलोड कर रहे हैं। अब इन सभी के बीच सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा सेन ने भी चकाचक गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो शेयर किया है।

चारू ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर इस गाने सारा अली खान के गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इस वीडियो में वो चकाचक के हूक स्टेप को दोहराती हुई नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं चारू ने इस वीडियो को बनाने के पीछे का एक किस्सा भी शेयर किया है, इसी के साथ ही उन्होंने इस वीडियो को अपनी बेटी जियाना को डेडिकेट किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो के साथ चारू ने कैप्शन में लिखा, आखिरकार मैंने चकाचक पर वीडियो बना ही लिया, क्योंकि मेरी बेटी को ये गाना पसंद है, ये जियाना के लिए। वैसे चारू को अक्सर ही सोशल मीडिया के नए नए ट्रेंडिंग गानों पर थिरकते हुए देखा जाता रहा है और उनके अंदाज को लोग बहुत प्यार देते हैं। हालाँकि प्रेग्नेंसी के बाद से ही एक्ट्रेस ने वीडियो बनाना कम कर दिया था और अब काफी लंबे समय के बाद इस वीडियो का आना फैंस को मोहित कर गया है। आपको बता दें, चारू ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ साल 2019 में शादी की थी और दोनों ने राजस्थानी और बंगाली रीति रिवाज के साथ शादी कर लोगों को अपनी तस्वीरें शेयर कर खुश कर दिया था।

Related Articles

Back to top button