Latest
देवराहा बालक बाबा आश्रम में धर्म ध्वजा की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला संगम लोवर मार्ग पर स्थित छतनाग घाट के पास परम विभूति पूज्य श्री देवराहा बालक बाबा जी महाराज के कैंप में आज ध्वजा पूजन का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। देवराहा बालक बाबा के मचान के बगल में आज धर्म ध्वजा का विधि विधान से पूजन के साथ स्थापित किया गया । धर्म ध्वजा के पूजन के बाद देवराहा बालक बाबा के आश्रम के समस्त कार्यक्रम की शुरुआत हो गई ।आश्रम के देखरेख और व्यवस्थापक मारकंडेय सिंह मुन्ना भैया ने बताया आज से भंडारे का कार्यक्रम शुरू हो गया है। सभी संत महात्मा प्रसाद के लिए आना शुरू हो चुका है। यहां पर पूजा अर्चना के साथ लोगों की सेवा भाव के साथ देवराहा बालक बाबा सभी भक्तों को आशीर्वाद और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए उपस्थित रहेंगे।


