Latest

युद्ध स्तर पर जारी है मंत्री नन्दी का भ्रमण अभियान

सुबह से लेकर देर रात तक घर घर जाकर कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात

15 से 16 घंटे का समय बीत रहा जनता के बीच

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का जनसंपर्क और भ्रमण आचार संहिता लागू होने के काफी पहले से युद्ध स्तर पर जारी है। मंत्री नन्दी इन दिनों 24 घंटे में 15 से 16 घंटे का समय जनता बीच बीता रहे हैं। गली गली, मोहल्ले मोहल्ले और घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत करा रहे हैं। सोमवार को मंत्री नन्दी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल के बादशाही मंडी इलाके में भ्रमण किया। जहां उन्होंने करीब तीन दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया। परिवार के बेटे की तरह लोगों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। देवतुल्य जनता ने फिर एक बार भाजपा सरकार का नारा लगाते हुए, योगी और मोदी सरकार के कार्यों की सराहना की। लोगों ने इस दौरान विभिन्न समस्याओं से मंत्री नन्दी को अवगत कराया। जिस पर मंत्री नन्दी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button