Latestदेशप्रदेश

बड़ा हादसा: कोलकाता में गिरा फ्लाईओवर, कई लोगों के दबने की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की खबर है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। ब्रिज के मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

PunjabKesari

मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता में मंगलवार को माझेरहाट ब्रिज अचानक गिर गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक विस्तृत जांच की जाएगी, हमारा मुख्य ध्यान अभी बचाव और राहत अभियान है।

 फ्लाईओवर के मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटना से हमें बहुत दुख हुआ है। बचाव दल से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 31 मार्च, 2016 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढहने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से ज्यादा घायल हो गए थे।कोलकाता में तारातला में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button