Latest

राधा रमण मंदिर में ठाकुर जी ने भक्तों संग खेली फूलों की होली

मथुरा(अनुराग दर्शन समाचार )। वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल राधारमण मंदिर में चल रहे सेवा लाड़ोत्सव में सोमवार को फूल होली का आयोजन हुआ। ठाकुरजी का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवायतों ने भक्तों संग जमकर फूलों की होली खेली। फूलों की होली के आनंद में श्रद्धालु आनंदित हो उठे। शाम को मंदिर में रागसेवा करते हुए भजन गायक ध्रुव शर्मा व स्वर्णश्री ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा तो श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ठा. राधारमण मंदिर में आदित्यम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सेवा लाडोत्सव में सोमवार को दिव्य आयोजन में भक्तों ने जमकर आनंद उठाया। सुबह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ठाकरजी के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को मंदिर के पट खुले तो सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद लेने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी थी। मंदिर सेवायत आदित्य गोस्वामी के सान्निध्य में शुरू हुई फूलों की होली से मंदिर का नजारा ही अद्भुत नजर आने लगा। सेवायतों ने ठाकुरजी के प्रसादी फूलों को जब भक्तों पर बरसाया तो फूलों की इस होली में श्रद्धालु भी मदमस्त नजर आए। मंदिर में हर ओर फूलों की फुहार ही नजर आ रही थी। इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने को मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसके साथ ही भजन गायक ध्रुव शर्मा, स्वर्णश्री ने रागसेवा में भजनों पर जुगल बंदी से भक्तों को कायल बना दिया। सोनल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, वीना गोस्वामी, साधना गोस्वामी, देव्यांश गोस्वामी, आशी अग्रवाल, अमित शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button