Latestप्रदेश

चेकिंग के दौरान कार नहीं रोकी, तो पुलिस ने चला दी गोली, Apple के मैनेजर की मौत

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस की एक कार्रवाई पर बड़ा सवाल उठा है। जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान कार न रोकने पर सिपाही ने गोली चला दी। इसके बाद कार एक खंभे से टकरा गई और उसमें सवार एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक तिवारी की ठुड्ढी में गोली लगने की पुष्टि हो गई है। गोली गर्दन व सिर के बीच में फंसी। जिसके कारण अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरा घटनाक्रम –

घटना शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। कार में विवेक तिवारी के साथ सना नामक युवती भी थी। सना भी विवेक के साथ एपल में काम करती है। पुलिस का कहना है कि चेकिंग दौरान काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवार ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी, जिससे पुलिस की बाइक पर सवार दो कॉन्टेबल को चोट लग गई। इनमें से एक ने कार पर गोली चला दी। विवेक एपल में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में दो बहने हैं।

विवेक आईफोन की लॉन्चिंग करके लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कॉन्स्टेबल ने विवेक पर गोली चला दी।

लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोमतीनगर थाने कॉन्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता सना खान ने बताया है कि कल देर रात अपने कलीग विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मारी। सना की शिकायत पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button