Latest
प्रथम बार मतदाता बनें ट्रान्सजेनडर समुदाय के मतदाताओं का सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रथम बार मतदाता बनें ट्रान्स जेनडर समुदाय के मतदाताओं का सम्मान समारोह व आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के द्वारा बैरहना स्थित परिणय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता श्रीनिवासन द्वारा प्रथम बार बने किन्नर/ट्रान्सजेनडर समुदाय के लोगों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत में किन्नर/ट्रान्सजेनडर समुदाय के द्वारा सांस्कमें किन्नर/ट्रान्सजेनडर समुदाय के द्वारा सांस्कृतिक नर्तय व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के द्वारा किया गया।



