Latestगंगा तट सेदेशप्रदेशमेला समाचारसंत समागम
उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (प्रतियोगिता) आयोजित

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (प्रतियोगिता) मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कराई जा रही है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनोद मिश्र ने बताया कि जिलेभर से 210 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ दस बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेगा। इस आयोजन के लिए शासन से 50 हजार रुपये का बजट मिला है।



