सीवर जाम की समस्या से नाराज

पार्षदों ने जल निगम लोक निमार्ण विभाग कार्यालय का किया घेराव बैठे धरने पर
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व घोषित कार्यक्रम पार्षदो ने सीवर जाम टूटे चैम्बर डाली गयी नई सीवर लाईन पर मिट्टी नहीं डाली गयी नये घरो में कनेक्शन नहीं जोड़े जाने की समस्या को लेकर द्देत्रिय जनता के साथ पार्षद आकाश सोनकर पार्षद राधा देवी पार्षद मंजीत पार्षद रूपा देवी पार्षद नन्द लाल ने किया प्रदर्शन। अधिशासी अभियन्ता की अनुपस्थि में सहायक अभियन्ता राजेश श्रीवास्तव ने धरनारत पार्षदो से मांग पत्र लेकर कल से शिकायत का निस्तारण किया जायेगा। वार्ड 55 में लाउदर रोड लिटिल रोड सी वाई चिन्ता मणी रोड,छीतपुर मलिन बस्ती में सीवर बह रहा बरसात के समय मैनहोलिग नही हो रही पूरे वार्ड में 25 जगहो पर चैम्बर टूटे है। वार्ड 15 मेजर कलसी चौराहा,टैगोर टाऊन पाण्डे क्लासेस,डा० जितेन्द जैन के मकान से कुंदन गेस्ट हाऊस तक सीवर ओवर फ्लो के साथ टूटे चैम्बर। वार्ड 3 डिवाइड हार्ड स्कूल से सुलभ काम्पलेक्स तक,पत्रकार कालोनी नये कलेक्शन नहीं हो रहे। वार्ड 10 सादियाबाद मेन रोड ओम गायत्री नगर मेन रोड बड़ा बघाड़ा प्राथमिक विधालय पर तीन मैन होल छतीग्रस्त सीवर जाम से जनता परेशान है। प्रदर्शन में पार्षद आकाश सोनकर पार्षद नन्द लाल पार्षद रूपा देवी पार्षद राधा देवी पार्षद मंजीत कुमार के साथ पंकज सोनकर अंसुनी सोनकर,विक्कू सविता विश्वकर्मा सुशीला अजय कुमार सुजीत नीरज सोनकर दीपू कुमार विमला कुमारी तारीख सहित देत्रिय जनता मौजूद रहे।




