सांसद को उनके जीवन के तमाम संग्रह का एक फ़्रेम फोटो तैयार कर उपहार दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सांसद प्रयागराज डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी दीदी जी के जन्मदिन पर किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा मुन्ना भैया में ज़ोरदारी से अपनी टीम के साथ सांसद आवास पहुँच कर मनाया। सांसद को उनके जीवन के तमाम उपलब्धियों का संग्रह का एक फ़्रेम में फोटो तैयार कर के सांसद जी को उपहार दिया ।अन्य लोगों में भी सांसद प्रयागराज को बधाई दी। जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली अशोक नगर की पार्षद रजनी पांडेय और उनके पति बबलू पांडे जी भी रहे । शेखर पंडित और विजय पुशवानी जी अजय शुक्ला संदीप मोनु सचिन राहुल अभिषेक मिश्रा के साथ साथ बहुत से लोगों ने बधाई दिया ।आशीष मिश्रा ने बताया किन्ही निजी कारण से दीदी केक नहीं काटती इस लिए हम सब ने उन्हें मिठाई खिला के जन्मदिन की ख़ुशियाँ मनायी और बधाई दिया । सांसद आवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा ।सांसद जी ने आशीष मिश्रा द्वारा दो गयी फ़ोटो फ़्रेम को काफ़ी देर एक एक फ़ोटो को देखा और बहुत अच्छी संग्रह कर के फ़्रेम तैयार करने के लिए आशीष को बधाई और आशीर्वाद दिया ।



