FEATUREDLatest

परंपरागत सूरजकुंड शिवकुटी मेला 5 अगस्त को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज फायर ब्रिगेड के बगल होटल ग्रीन पर अति प्राचीन कर्ण तपस्थली श्री बुद्धेश्वर महादेव पीठ (सिविल लाइंस पावर हाउस के सामने) कमला नेहरू मार्ग पर लगने वाला परंपरागत शिवकुटी मेला समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुआ । जिसमें कार्यकारिणी के गठन कार्य संपन्न हुआ जिसमें सावन जोगी जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं सोनू सोनकर को महामंत्री चुना गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री आत्माचार्य जी को जिन्होंने समिति के पदाधिकारियों के दायित्व के संबंध में शपथ दिलाई और उनका मार्गदर्शन किया । अंत में श्री बुद्धेश्वर महादेव के पीठाधीश्वर परमहंस योगी श्री राज कुमार जी ने मेले की तिथि 5 अगस्त दिन शुक्रवार होना बतलाया उन्होंने कहा यह शहर का पहला मेला है जो श्रावण मास के त्रिपुष्कर योग में सैकड़ों वर्षो से श्री बुद्धेश्वर महादेव पीठ पर लगातार लगता चला रहा है जिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित होकर मेले का आनंद उठाते हैं !
इस बार मेला प्रातः 8:00 बजे से भगवान से बुद्धेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक होने के पश्चात प्रारंभ होगा, अपराहन 12:00 बजे शंकर जी की श्री शिव-शक्ति यात्रा निकलेगी, रात्रि 10:00 बजे 1100 दीपों की भव्य आरती होगी । कार्यक्रमों के उपरांत रात्रि 2:00 बजे पूर्णाहुति मंत्र के साथ मेले का समापन होगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सावन जोगी जी ने किया ।
उपस्थित कार्यकर्ता सत्य प्रकाश जी अजय जी सचिन जी आकाश जी शिवांश जी अंकित जी अब अरविंद जी कुलदीप जी निशांत जी विवेक जी प्रांजल जी ध्रुव जी बिंदु जी मनोज जी अभिषेक जी स्नेहिल जी सुरेश जी इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता थे

Related Articles

Back to top button