Latestइलाहाबाद समाचारमेला समाचार

किसानों को कर्ज देना फिर माफ करना सरकार का औजार बन गया

प्रयागराज। आज किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय समाजसेवियों एवं राजनैतिक जिम्मेदार लोगों की एक बैठक सोराँव गाँव मे वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन शुक्ला के आवास पर हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए सरकार को फुर्सत नही है। बल्कि कर्ज देना और फिर माफ करना सरकार को आसान लगता है क्योंकि कर्ज देना और फिर माफ करना वोट प्रभावित करने का सरकारी औजार बन गया है।

नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि सरकार अब साहूकारी बन्द करके बेरोजगारी और भुखमरी दूर करने के लिए रोजगार का इन्तजाम करें। तथा किसानों की खुशहाली के लिए लाभकारी मूल्य देने की व्यवस्था करें।

श्री सिंह ने कहा कि किसान खेत मे फावड़ा चलाकर देश के लोगों का पेट भरता है, और किसान का बेटा ही सेना का सिपाही सीमा पर बन्दूक चलाकर देश के लोगों की रक्षा करता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि इस देश का किसान और किसान का बेटा जवान दोनों का ठीक ढंग से इस देश मे सम्मान नही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन शुक्ला ने कहा कि दल पार्टी से ऊपर होकर किसानों को एकजुट होकर अपने सम्मान और समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा।

अमोरा के पूर्व प्रधान योगेन्द्र सिंह ने खाद के किल्लत और धान का सही खरीददारी न होने का मुद्दा उठाया। बैठक मे सर्व श्री प्रभु नाथ शुक्ला,चिन्ता मणि मिश्रा, आशीष यादव, केशव प्रसाद शुक्ल पूर्व प्रधान,त्रिवेणी प्रसाद मिश्र,शिव बाबू तिवारी,अरूण शुक्ला,नचकऊ ओझा,विनीत कुमार शुक्ल, राजू सिंह,जय मंगल पटेल,राम मनि पटेल,लल्लू तिवारी, प्रेम शंकर मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button