मेला समाचारसंत समागम

संत सम्मेलन में संस्कृति की रक्षा, मां गंगा की निर्मलता, गौ रक्षा, सीएए विषयों पर गहन चर्चा

प्रयागराज । आचार्य नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज के शिविर में बैकुंठ वासी पूज्य गोकर्णचार्य जी महाराज के पावन स्मृति में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन हुआ।

जिसमें मुख्य रूप से जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेंद्र गिरी जी ,जगद्गुरु कृष्णचार्य जी ,महाराज महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ,जगतगुरु चंद्रभूषणचार्य , पूजा हरी चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज योगगुरु आनंद गिरी महाराज पूज्य श्री स्वामी रामेश्वर आचार्य जी जगद्गुरु श्री स्वामी श्री धराचार्य जी ब्रह्मश्रम जी महाराज महापुरुषों के द्वारा भारतीय संस्कृति की रक्षा मां गंगा की निर्मल धारा गौ रक्षा नागरिकता संशोधन कानून आज विषयों पर चर्चा हुई।


सम्मेलन में पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए पीड़ित हिंदुओं को नागरिकता देने के भारत सरकार के निर्णय का स्वागत किया जगद्गुरु वासुदेवानंद जी ने गौ माता की रक्षा हिंदू हित की रक्षा है जिस भूमि पर गोवंश का खून बहेगा उस देश के राजा को ही नहीं बजा को भी पाप का भागी बनना पड़ता है इसलिए आज सरकार के भरोसे हम अपनी गौ माता को ना छोड़े हम स्वयं सामर्थ हनुमान घर-घर गाय पालन को बढ़ावा दें ।

जगद्गुरु घनश्याम आचार्य जी ने कहा कि आजादी के पहले जो अपने देश का हिस्सा था भारत भूमि थी इस्लामिक राष्ट्र के निर्माण के लिए लाखों हिंदुओं का संसार हुआ उन्हें पलायन करना पड़ा कश्मीर से लाखों हिंदू विस्थापित हुए आज जो भारत सरकार ने उनका दर्द समझा उसके लिए संत समाज भारत सरकार को साधुवाद प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button