Latestगंगा तट सेजरा हट केमेला समाचारहाेम

प्रयागराज में लॉक डाउन पर मानवता के लिए शर्मनाक घटना: तड़प कर चल बसा युवा खिलाड़ी डॉक्टरों ने हाथ तक नहीं लगाया

प्रयागराज। कैंट स्थित सदर बाजार निवासी 35 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी अनूप कुमार सोनकर पुत्र स्वर्गीय संगम लाल सोनकर का आकस्मिक निधन हो गया और फुटबॉल खिलाड़ियों व परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


लाकडाउन व कोरोना जैसी भयानक महामारी के भय ने डाक्टरों को पाषाण बना दिया है जिसके चलते बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे जहां एक ओर फुटबॉल जगत ने एक होनहार नौजवान (फुटबालर) को खो दिया तो वहीं दूसरी ओर परिवार पर वज्रपात सा आघात पहुंचा है। प्राप्त जानाकारी के अनुसार बुधवार की रात 9 बजे अनूप को अचानक लेफ्ट साइड में बैकपेन उठा तो परिजन उन्हें लेकर नजदीकी मेडिकल स्टोर में बैठे डाक्टर के पास ले गये डाक्टर ने अपने ‌हिसाब से हल्की फुल्की दवा देकर किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने को कहा।

अगले दिन बृहस्पतिवार को दोपहर में नजदीकी कैन्टोन्मेंट जनरल अस्पताल जहां आजकल लाकडाउन के चलते ओपीडी बन्द है, में दिखाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाoने‌ चेकअप के बाद बाहर की कुछ जांचें लिखीं,जो रात्रि नौ बजे मिली,उस समय कैन्ट हास्पिटल के सरकारी डॉक्टर जा चुके थे। बरहाल अनूप को लेकर परिजन नौ बजे रात से लेकर साढ़े बारह बजे रात तक शहर के कई बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भटकते रहे। जिसमे पहले आशा हॉस्पिटल, दूसरा फीनिक्स हॉस्पिटल, तीसरा जागृति हॉस्पिटल, नाजरेथ हॉस्पिटल लेकिन किसी उसे छूना तो दूर देखा तक नहीं, हताश निराश अनूप के परिजन और दोस्त नर्वस हो चुके थे।समय भी आधी रात का हो रहा था। ऐसी स्थिति में एक सोर्स के माध्यम से शकुंतला हास्पिटल में फुटबालर को एडमिट कराया गया। जहां सुबह उसे वेंटिलेटर पर डाल दिया गया चालीस पचास हजार की दवाएं और एक के बाद एक जांचों का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन तबियत में सुधार होने के बजाये और बिगड़ती गई,अन्तत: शाम पांच बजे छावनी स्पोर्टिंग व कोरल क्लब के अलावा प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी की अन्तिम सांस टूट गयी।

परिवार में अनूप सोनकर मां शीला देवी हैं वे अपने बड़े भाइयों नीरज,धीरज,व अनिल सोनकर में सबसे छोटे थे धीरज अनिल भी अच्छे फुटबॉल प्लेयर हैं, शुक्रवार की सुबह दस बजे उनका अन्तिम संस्कार द्रौपदीघाट में किया गया।अन्तिम संस्कार में शहर के कई फुटबालर खिलाड़ी शामिल रहे।परिवार व फुटबालर जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
फुटबॉल खिलाड़ी अनूप सोनकर का कोरोनावायरस की दहशत व डाक्टरों के द्वारा की गई उपेक्षा के चलते निधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button