Latest

कनाडा में हुई महफिल का प्रयागराज से होता रहा संचालन

खुश हो के कह रही हैं अली से यह फात्मा
खुशबू रसूले हक़ की हसन के बदन में है

प्रयागराज । के मशहूर शायर नजीब इलाहाबादी के संचालन में हज़रत इमाम हसन की यौमें विलादत के मौक़े पर कनाडा में जश्न ए सब्ज़े क़बा के उनवान (शिर्षक) से अंनलाईन महफिल आयोजित की गई।

महफिल वैश्विक महामारी कोरोना वॉयरस और लॉकडाउन के कारण ऑनलाईन आयोजित करते हुए हज़रत इमाम हसन की सीरत और उनके किरदार पर शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम सुना कर वाह वाही बटोरी।महफिल की अध्यक्षता यूएसए के सरफराज़ आबाद व कुवैत के मुहम्मद अली वफा ने संयुक्त रुप से किया।

वरिष्ठ धर्म गुरु मौलाना मुहम्मद तक़ी मेंहदवी ने हज़रत इमाम हसन की ज़िन्दगी पर विस्तार से प्रकाश डाला।नजीब इलाहाबादी ने प्रयागराज से महफिल का संचालन करते हुए सबसे पहले शायर अली अब्बास ज़ैदपुरी भारत और उसके फौरन बाद दबीर आग़ा मनसबी मेरठी भारत को मनक़बत पेश करने को आमंत्रित किया।

दुआ और मनक़बत में कोरोना वॉयरस के खातमे के साथ सभी के लिए इस नागहानी वबा से महफूज़ रखने को बारगाहे इलाही से दुआ की गई। शायराना महफिल का आग़ाज़ यूएसए के शायर आरिफ इमाम से हुआ। भारत के शायरों में बिलाल काज़मी,आग़ा फरोश,नायाब हल्लौरी,अख्तर सिरसिवी,फखरी जाफरी,नवाब साबिर व कनाडा से कलीम ज़फर,साजिद अली,ज़फर अब्बास जाफरी,नावेद अली ज़ैदी ने अपने अपने अशआर ऑनलाईन प्रसारण के माध्यम से प्रस्तुत किए।

उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ भारतीय समयानूसार रात्रि 10:30 बजे और कनैडियन समयानूसार दिन के 1:30 बजे महफिल शुरु हुई जो देर रात तक जारी रही।कनाडा से आयोजित महफिल का सीधा प्रसारण क़ायम टी वी,हैदर टी वी,अली सी डी सेन्टर व अज़ादारी और विलायत समेत अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान, ईराक़, दुबई, कुवैत, पाकिस्तान, यूएसए, बहरीन, इण्डिया, सीरीया आदि मुल्को में रह रहे लाखों इमाम हसन के शैदाईयों ने देखा और शायरों का हौसला बढ़ाते रहे।

Related Articles

Back to top button