Latest

एक दिन मे चार हत्याओं से पुलिस के औचित्य पर सवाल- नरेन्द्र सिंह

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला) । कोराँव थाना छेत्र मे एक ही दिन मे हुई चार हत्याओं एवं यमुनापार मे लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस के औचित्य पर जनमानस की तरफ से सवाल उठना लाज़िमी है।

वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कोराँव के निश्चिन्तपुर एवं लखनपुर मे एक ही दिन मे चार हत्याओं एवं जनपद मे अठारह दिन मे अठारह हत्याओं ने पुलिस के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने इसे सरकार और पुलिस की कमजोरी बताते हुए कहा कि इस सरकार मे इन्सान की जिंदगी साग-सब्जी से भी सस्ती हो गई है, कहीं लोग काटे-मारे जा रहे हैं, तो कहीं भून दिये जा रहे हैं।

नरेन्द्र सिंह ने यमुनापार मे लगातार बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ पर रोष जाहिर करते हुए कल हुई हत्याओं पर दुख व्यक्त किया और भाजपा की प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया ।


सपा नेता ने इन जघन्य हत्याओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से जनपद में हो रही लगातार नरसंहार, हत्या, लूट जैसी वारदातों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है l

Related Articles

Back to top button