इलाहाबाद समाचारसंत समागम

ईश्वर शरण में दो दिवसीय वेबिनार 29 से

प्रयागराज। कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान भले ही कक्षाएं पारंपरिक ढंग से नहीं चल पा रही हैं लेकिन कुछ शिक्षक तकनीक की मदद से छात्रों से जुड़े रहे। ईश्वर शरण महाविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के ऐसे ही शिक्षक डॉ. हर्ष मणि सिंह के प्रयास से महाविद्यालय में शुक्रवार, 29 मई से दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।

संयोजक डॉ. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ‘रिवर्स माइग्रेशन इम्प्लायमेंट अपाच्र्युनिटीÓ विषय पर आयोजित इस वेबिनार के लिए अब तक 550 प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

वेबिनार के समन्वयक डॉ. हर्ष मणि सिंह ने बताया कि कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस बेबिनारमें देशभर के 11 से अधिक रिसोर्स पर्सन अपनी बात रखेंगे।

Related Articles

Back to top button