यूपी पीसीएस प्री 2018: पहली पाली में 2,38,962 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कीपीसीएस प्री 2018 परीक्षा रविवार को आयोजित की गई. इस परीक्षा में पहली पाली में 2,38,962 अभ्यर्थियों ने हिस्सा ही नहीं लिया. आंकड़ों के अनुसार करीब 62.42 फीसदी परीक्षार्थियों ने पहली पॉली में परीक्षा दी. बता दें 6,35,844 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. प्रदेश के 29 जिलों के 1382 परीक्षा केन्द्रों पर ये परीक्षा हो रही है.
परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की टीमों को लगाया गया है. वहीं परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से भी निगरानी हो रही है. पहली बार माइनस मार्किंग के आधार हो रही पीसीएस प्री परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर परीक्षा के इंतजामों और प्रश्नपत्र को लेकर संतोष का भाव दिखा. परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से हर जिले में एडीएम स्तर के एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है. इस परीक्षा के लिए 6,35,844 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया



