गायक प्रेम प्रकाश को पीएम और लता मंगेशकर से मिली सराहना
जय सियाराम जयतु – जयतु भारतम गीत 14 भाषा में 211गायक – गायिकाओ ने गाया
सनातन एकता मिशन ने दी गायक को बधाई
प्रयागराज। जिले के सुप्रसिद्ध गायक प्रेम प्रकाश दुबे देश के सर्वश्रेष्ठ गायकों के वीडियो जय सियाराम जयतु – जयतु भारतम , एक देश एक गीत है की टीम में शामिल होकर गीत गाया है। रह गीत करीब छह मिनट का है। इस गीत को 14 भाषा और 211 प्रसिद्ध गायक -गायिकाओ ने गाया है। इसके गीतकार प्रसून जोशी और संगीतकार शंकर महादेवन है। इस गीत की प्रस्तुति और उसको सुनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने सभी गायको और गायिकाओ को बधाई दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीत सुनने के बाद गायक प्रेम प्रकाश दुबे के टयूटर पर टयूट किया है कि यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है।इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिये सुरो से सजा उदघोष है। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने टयूट किया है कि नमस्कार, हमारे इशरा के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित होकर इस गीत का निर्माण किया है जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को हम अर्पण करते है जयतु भारतम। जयतु -जयतु भारतम गीत यानी इंडियन सिंगर्स राइटस एसोसिएशन (इसरा) मुम्बई में रिकार्ड किया गया है। यह गीत 14 भाषाओ में गाया गया है जिसे देश के 211 गायक – गायिकाओ ने अपनी आवाज दी है। प्रसिद्ध 211 गायक-गायिकाओ में तीर्थराज प्रयाग में जन्म लेने वाले प्रेम प्रकाश दुबे भी है। अन्य प्रसिद्ध गीतकारो में पदम विभूषण आशा भोसले, अल्का याज्ञनिक, कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल, पदम विभूषण उदित नारायण, कुमार शानू, सुरेश वाडकर, कुमार शानू, सोनू निगम, शाद, शैलेन्द्र सिंह, रिचा शर्मा, कैलाश खेर, श्री निवासन, शंकर महादेवन सहित अन्य प्रसिद्ध गीतकारो ने अपनी आवाज़ दी है। प्रयागराज के प्रसिद्ध गायक प्रेम प्रकाश दुबे ने अखण्ड श्रीरामचरित मानस,श्रीमदभगवदगीता, दुर्गा सप्तशती, विष्णु सहस्रनाम सहित 22 अन्य सहस्रनाम और लगभग पांच हजार से अधिक संस्कृत भाषा के श्लोको का गायन किया है। उनके गीत, संस्कृत के गीत व भगवद भजन करीब दो लाख से अधिक लोग प्रतिदिन यूटयूब पर सुनते है। गायक प्रेम प्रकाश दुबे सनातन धर्म ग्रंथ श्लोको के समर्पित गायक है। प्रेम प्रकाश दुबे 26 वर्षो से मुम्बई में रहते है। उनके पिता स्व पण्डित द्वारिका प्रसाद दुबे स्व पदमश्री डा रवीन्द्र जैन के शिष्य थे। प्रेम प्रकाश दुबे वर्ष -2014 से लगातार जनवरी महीने के प्रथम शनिवार से शुरू होकर पांच तीर्थ- प्रयागराज, काशी, नैमिष्यरायण और चित्रकूट की संगीतमय सुन्दर काण्ड परिक्रमा यात्रा करते है। उधर सनातन एकता मिशन प्रयागराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, महासचिव बिपुलेश त्रिपाठी और देवराज पाठक सहित मिशन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने गायक प्रेम प्रकाश दुबे को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से किया है।



