
इलाहाबाद। सी एम पी कालेज में 5 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रमुख रूप से छात्रनेता अवधेश पाण्डेय, राहुल तिवारी, अंकित सिंह , विशाल सिंह, व ऋषभ रावत धरने पर बैठे थे किन्तु लगातार संघर्ष करने के बाद आज दिनाक 8 फरवरी को कॉलेज प्रशासन को झुकना पड़ा और अंत मे सारी मांगे माननी पड़ी।

कार्यवाहक प्राचार्य ने छात्रनेताओ को चौथे दिन झूस पिलाकर अनशन तुड़वाते हुए लिखित आश्वासन दिया कि हम छात्रों की सारी मांगे एक नियत समय मे पूरी करेंगे।

इस दौरान प्रमुख अनशनकारी अवधेश पांडेय ने कहा कि हम अपने अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे तथा यह भी बताया कि अगर कालेज में छात्रों के साथ कोई सौतेला व्यवहार किया जाएगा तो हम सब साथी पुनः इसका विरोध करेंगे।

इस घटना के दौरान जॉर्ज टाउन थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा मौजूद थे। छात्रों के समर्थन में बाबुल सिंह, यश द्विवेदी , शशांक मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्र, रजनीश सिंह रिशू, आकाश पाण्डेय, अर्पित यादव, नीलेश मिश्रा, अवनीश सिंह ,तपन सिंह, अनुभव यादव ,आर्यन तिवारी गोलू, प्रकाश सिंह, आकाश द्विवेदी आदि मौजूद थे..।



