Latest

नगर पंचायत प्रशासन ने कराया दवाओ का छिड़काव

जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी निजात -चैयरमैन

( अनुराग शुक्ला / रमेश तेवारी) । कोरांव प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) नगर पंचायत प्रशासन द्वारा रविवार को प्रत्येक मोहल्लों में डीडीटी एवं अन्य जरूरी दवाओं का छिड़काव करा कर लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, तथा बहुत जरूरी कार्यों से ही घर से बाहर निकलने एवं घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क अवश्य लगाने की अपील नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी ने की । नगर पंचायत के शास्त्री नगर, गोविंद नगर, अंबेडकर नगर सहित प्रत्येक मुहल्लों में दवाओं का छिड़काव कराया गया। साथ ही चोक नालियों की सफाई भी कराई गई। नगर प्रशासन के सफाई कर्मियों ने सुरक्षा किट के साथ प्रत्येक मुहल्लों की पटी व भठी नालियों का कचरा निकाल कर साफ किया जिससे गंदगी के कारण संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।नगर पंचायत कोरांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी से नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी निजात दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। जिसके क्रम में उन्होंने रविवार को शास्त्री नगर के जलभराव की समस्या के दृष्टिगत लेडियारी वाली रोड पर तिराहे के समीप मोटी पाइप लाइन डालकर जल निकासी की व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम कराये। इसी प्रकार अंबेडकरनगर के लोगो को भी जल भराव के कारण हो रही समस्या से जल्द निजात मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी ने कहा कि खाका तैयार है जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन द्वारा कार्य कराया जाएगा ताकि किसानों को जलनिकासी की हो रही समस्या से निजात मिल सके ।

Related Articles

Back to top button