पहरे के बीच कहीं चुपके तो कहीं खुलेआम धड़के दिल
इलाहाबाद। आज वेलेंटाइन डे पर शहरों के पार्कों में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के पहरे के बीच प्रेमी युगल चुप चुप के मिलते रहे।अप्रिय घटना को रोकने पार्को की सुरक्षा में पुलिस सिपाही भी तैनात रहे।
इलाहाबाद शहर के तमाम पार्कों में वैलेंटाइन डे पर गुलजार रहा। जहां प्रेमी युगल एक दूसरे को गुलाब का फूल दे रहे थे वही बजरंग दल, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पैनी नजर उन पर टिकी रही। कहीं से अप्रिय स्थिति के समाचार नहीं मिले।

प्रेम करने वाले प्रेमी युगल शहर के कोने-कोने पाक को रेस्टोरेंट और गंगा किनारे आदि स्थानों पर आज वैलेंटाइन डे का पर्व मनाते हुए दिखे।

प्रेमियों ने गुलाब का फूल देकर एक दूसरे के प्रति प्रेम का इजहार किया। वहीं आज मार्केट में फूलों के भाव आसमान छू रहे थे, जो गुलाब के फूल ₹5 ₹10 का मिलता था आज उन फूलों की कीमत ₹20 से ₹25 कर दी गई थी।
वैलेंटाइन डे पर्व को देखते हुए सभी पार्को की सुरक्षा के लिए pac के जवान मौजूद रहे




