प्रदेशलोकप्रिय

अब गोली से देंगे जवाब, 15 के बदले 45 की गर्दन करेंगे कलम

जौनपुर। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के चैयरमैन मानिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पाक से अब बातचीत नहीं बल्कि गोली का जबाब गोली से दिया जाएगा।

कश्मीर हमारा है, हमारा रहेगा। पाक की हर हरकत का जवाब हमारी सेना दे रही है। 15 के बदले 45 की गर्दन कलम करेंगे।  वे रविवार को जौनपुर के बरईपार में आयोजित लम्बी दौड़ प्रतियोगिता में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने ने कहा कि जाति और मजहब की राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को भगाओ। भारत सोने की चिड़िया है। ये हमारी माता हैं। इनकी रक्षा के लिए हम संकल्पित रहें। लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चारा पशुओं के लिए था उसे लालू खा गए।

20 साल तक सुरक्षा के घेरे में रहे, वे किस सीमा पर लड़े थे। कहा कि सैनिक बहादुरी के साथ दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं। राजनीतिक लोग सांस्कृतिक विरासत को तहस-नहस करके बर्बादी ला रहे थे। राजनीति के दुकानदार जाति व मजहब में देश को बांटकर सत्ता के भूखे हैं। कहा कि मैं किसी पार्टी के खिलाफ नही हूं लेकिन देश को जाति व मजहब में बांटने वाले का विरोधी हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button